गुजरात : कार और ट्रक की भिड़ंत में होमगार्ड के चार जवानों की मौत, एक अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

खेड़ा (गुजरात)। गुजरात में खेड़ा जिले के कपड़वंज तहसील में शुक्रवार तड़के कार और ट्रक की भिड़ंत में कार में सवार होमगार्ड के चार जवानों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा कावथ गांव के पास मोडासा-कपड़वंज रोड पर हुआ।

इसे भी पढ़ें: मानसून के बाद मध्य प्रदेश में छह बाघ अभयारण्य पर्यटकों के लिए फिर से खुले

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रमेश झाला (55), महेश झाला (48), नरेंद्र राठौड़ (35), शैलेश राठौड़ (33) के तौर पर की गई है, जो कपड़वंज कस्बे के रहने वाले थे। वहीं, हादसे में घायल उनके दोस्त दिलीप सोलंकी (29) को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। राणा ने बताया कि मामले में कपड़वंज तालुका पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा-304(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता