गुजरात सरकार का ऐलान, चक्रवात ताउते से प्रभावित मछुआरों के लिए 105 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने पिछले महीने तबाही मचाने वाले चक्रवात ताउते से प्रभावित हुए मछुआरों के लिए 105 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बुधवार को बताया गया कि मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मंगलवार की शाम को एक बैठक में स्थिति की समीक्षा करने के बाद राहत पैकेज का फैसला लिया। चक्रवात ताउते 17 मई की रात को गुजरात तट पर पहुंचा था और उसके साथ करीब 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली थी।

इसे भी पढ़ें: दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ रियलमी एक्स7 मैक्स 5जी, जानें प्राइस

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त छोटी नौकाओं के लिए सरकार नौका की कीमत की 50 प्रतिशत धनराशि का भुगतान करेगी या 75,000 रुपये देगी। पैकेज के तहत राज्य सरकार ने समुद्री ढांचे को बहाल करने की भी योजना बनायी है जिसे चक्रवात से नुकसान पहुंचा। विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सरकार समुद्री ढांचे को बहाल करने तथा मजबूत बनाने पर कुल 80 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

प्रमुख खबरें

TMC के चुनाव चिह्न और नाम पर रोक, ममता खेमे ने आदेश को बताया गैरकानूनी

PM Modi के 76वें जन्मदिन पर Chhattisgarh में जले 1.5 करोड़ से अधिक मिट्टी के दीये

Faridabad में बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी