गुजरात सरकार हिंदू लड़कियों को ‘फंसाने वालों’ से सख्ती से निपट रही : विजय रूपाणी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2021

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार उन लोगों से सख्ती से निपट रही है, जो हिंदू लड़कियों को ‘‘फंसाते’’ हैं और उन्हें भगा ले जाते हैं। उन्होंने यहां मलधारी समुदाय की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने उन लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की है, जो गोवध में संलिप्त हैं। उल्लेखनीय है कि इस समुदाय का परंपरागत पेशा पशुपालन है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार ने कड़े प्रावधान वाले कई कानून बनाए हैं। इनमें गोवध रोकना, जमीन हड़पने को रोकने का कानून, चेन झपटमारी में शामिल लोगों को दंडित करने का कानून शामिल है।

इसे भी पढ़ें: खरगोन घटना पर कांग्रेस की गठित कमेटी सौपेंगी अपनी रिपोर्ट, पूर्व मंत्री के नेतृत्व में हुई है जांच

हमने ‘लव जिहाद’ रोकने के लिए भी कानून बनाया। हम उन लोगों से सख्ती से निपट रहे हैं जो हिंदू लड़कियों को फंसाते हैं और उन्हें भगा ले जाते हैं।’’ मुख्यमंत्री रायका शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट के भवन की आधारशिला रखने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। रूपाणी ने कहा कि उनकी सरकार ने सब्सिडी पर चारा मुहैया कराया और दो वर्ष पहले लाखों गायों को भुखमरी से बचाया, जब कच्छ एवं बनासकांठा तालुका में बारिश नहीं हुई थी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत