जल प्रबंधन प्रणाली के लिए गुजरात सरकार विश्व बैंक के 3,000 करोड़ का इस्तेमाल करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

अहमदाबाद।  गुजरात सरकार ने रविवार को कहा कि अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) शहर के अपशिष्ट जल प्रबंधन और वर्षा से पैदा होने वाली अतिरिक्त जल की निकासी प्रणाली को मजबूत करेगा। राज्य सरकार ने कहा कि इसके लिए वह विश्व बैंक से शहरों को मजबूत करने की परियोजना के तहत मिले 3,000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करेगी। नीदरलैंड की कंपनी हास्कोनिंगडीएचवी को इसके लिए सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सपा विधायक अबू आजमी समेत 18 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

यह वर्ष 2045 तक शहर की जरूरतों को पूरा करने की योजना के तहत किया जाएगा। नगर निगम इसके अलावा जल निकासी और जल शोधन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से चार नए अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र स्थापित करने के लिए 434 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत