Gujarat Health Department ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों में लगाए 6868 शिविर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

गांधीनगर, चार अगस्त गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के बाद बीमारियों के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए बाढ़ प्रभावित जिलों में 6,868 चिकित्सा शिविर आयोजित किए हैं, 18 हजार से अधिक निगरानी दल तैनात किए हैं और 7.6 लाख से अधिक लोगों को दवाएं वितरित की हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 1.05 करोड़ से अधिक क्लोरीन की गोलियां और 10.29 लाख ओआरएस पैकेट घर-घर जाकर बांटे गए, जबकि मच्छर जनित संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए दक्षिण और मध्य गुजरात में 497 दल तैनात किए गए।

विज्ञप्ति के अनुसार, 18 हजार से अधिक निगरानी दल दैनिक आधार पर घर-घर जाकर दौरा कर रहे हैं और 1.05 करोड़ से अधिक क्लोरीन की गोलियां तथा 10.29 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट वितरित कर चुके हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद सूरत, तापी, वलसाड और नवसारी जिलों के 562 गांवों में 7.61 लाख से अधिक उच्च जोखिम वाले लोगों को ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ से बचाव की दवाएं दी गईं। यह लेप्टोस्पाइरा नामक बैक्टीरिया से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जो बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण पैदा करता है।

एक अगस्त को दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई थी, जिससे अधिकारियों को प्रभावित जिलों विशेष रूप से सूरत और नवसारी से 27,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस सप्ताह उत्तर, दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों के साथ-साथ सौराष्ट्र क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

प्रमुख खबरें

CAG Report reveals Article 370 impact: J&K की GSDP में भारी उछाल, PoJK में Economic Crisis गहराया

Heat Pack रसायन विज्ञान के किस सिद्धांत पर काम करते हैं?

चेक बाउंस मामले में Supreme Court का बड़ा फैसला, कंपनी को पक्षकार बनाना अनिवार्य

Sheikh Hasina Virtual Address: यह भारत का Official Event नहीं, पूर्व राजनयिक ने बताया FCC का कार्यक्रम