By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2022
अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार देर रात 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इस दौरान जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने कहा कि भूकंप के झटके रात 12.49 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र कच्छ में रापड़ से एक किलोमीटर दूर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 12.2 किलोमीटर की गहराई में था। आईएसआर के आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले एक महीने में जिले में आया 3.0 या उससे अधिक तीव्रता का पांचवा भूकंप है।