गुजरात पुलिस ने बर्खास्त पुलिसकर्मी रंजीत कासले को डकैती के मामले में गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2025

गुजरात पुलिस ने बर्खास्त उपनिरीक्षक रंजीत कासले को सूरत में उनके खिलाफ दर्ज डकैती से जुड़े एक मामले के सिलसिले में महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपराध शाखा के निरीक्षक सुधाकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सूरत के पास पाल पुलिस थाने में कासले के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद गुजरात पुलिस की टीम लातूर पहुंची और रविवार रात करीब 10:30 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सूरत मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य संदिग्धों ने पूछताछ के दौरान लुटेरों की मदद में कासले की कथित भूमिका की ओर इशारा किया था।

प्रमुख खबरें

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा