गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यालय पर छापा मारा, हमारे पास सबूत है : आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को दावा किया कि उसके पास अहमदाबाद में पार्टी के कार्यालय पर पुलिस द्वारा ‘‘गैरकानूनी’’ रूप से छापा मारे जाने का सबूत है और अगर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इन छापों के बारे में सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं तो वह सबूत दिखा देगी। आप का यह बयान तब आया है जब गुजरात पुलिस ने रविवार शाम को अहमदाबाद में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी के कार्यालय पर छापा मारने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: राज्यों के साथ मिलकर पशुओं में ढेलेदार त्वचा रोग को नियंत्रित करने की कोशिश जारी: पीएम मोदी

भारद्वाज ने कहा कि लेकिन अब अहमदाबाद पुलिस इससे इनकार कर रही है क्योंकि उन्हें पार्टी कार्यालय पर ‘‘अवैध’’ तलाशी के दौरान आप के खिलाफ कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास पुलिस द्वारा अहमदाबाद में हमारे पार्टी कार्यालय में अवैध छापे मारने और तलाशी लेने का सबूत है। हमारे लोग उन पुलिस अधिकारियों को जानते हैं जो वहां गए थे। अगर गुजरात के मुख्यमंत्री एक संवाददाता सम्मेलन करने और छापे से जुड़े सभी सवालों का जवाब देने के लिए राजी हो जाते हैं तो हम सबूत पेश करने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

Jayaprakash Narayan की जयंती पर Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने किया नमन

Delhi में COJPA नेताओं को हिरासत में लेने पर बरसे DK Shivakumar, पूछा- लोकतंत्र है या आपातकाल

Supreme Court का निर्देश, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से हिरासत में न लें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी