गुजरात राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने तीन, कांग्रेस ने एक सीट जीती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2020

गांधीनगर। गुजरात में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस ने एक सीट जीती। कांग्रेस की ओर से दो भाजपा विधायकों के वोट को अमान्य करार देने की मांग करने के कारण मतगणना में देरी हुई। चुनाव आयोग ने इस मांग को खारिज करते हुए चुनाव पर्यवेक्षक की ओर से दी गई रिपोर्ट को बरकरार रखा। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में कोरोना के मामले 25000 के पार, अब तक 1561मरीजों की मौत

उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा, हमारे उम्मीदवार अभय भारद्वाज और रामिलाबेन बारा को 36-36 वोट मिले और तीसरे उम्मीदवार अमीन को पहली वरीयता में 32 वोट मिले और दूसरी वरीयता के मतों को मिलाकर 35.98 वोट मिले। चुनाव आयोग की ओर से कोई भी वोट अमान्य करार नहीं दिया गया। विधानसभा के 172 विधायकों में से 170 ने मतदान किया जबकि भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायकों ने वोट नहीं डाला।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता