गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा रेलवे स्टेशन, यहां देखिए तस्वीरें

By निधि अविनाश | Jul 20, 2022

गुजरात के गिर में स्थित सोमनाथ मंदिर के पास बने एक रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। केंद्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने हाल ही में इसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक यह स्टेशन सोमनाथ मंदिर की थीम पर तैयार किया जाएगा। बता दें कि इसकी पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर सोमनाथ रेलवे स्टेशन के डिजाइन की तस्वीरें शेयर की हैं। रेलवे ने लिखा -  'श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर से प्रेरित होकर, पुनर्विकसित होने वाले सोमनाथ रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित डिजाइन परंपरा, संस्कृति और आधुनिकता का समावेश प्रदर्शित करता है'।

देशभर के स्टेशन ऐसे है जिन्हें भारतीय संस्कृति की तरह दर्शाया जा रहा है। तीर्थ स्थल माने जाने वाला सोमनाथ मंदिर पर हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक आते है और भगवान शिव के दर्शन करते है। रेलवे स्टेशन बनने के बाद पर्यटकों का काफी सुविधाएं दी जाएगी। बता दें कि रेलने ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें एक सोमनाथ मंदिर की थीम पर बना हुआ स्टेशन नजर आ रहा है जो काफी चमक भी रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्टेशन के पुनर्विकास में लगभग 134 करोड़ का खर्चा आएगा। अनुमान तो यह भी लगाया जा रहा है कि मंदिर की थीम पर तैयार किया जा रहा रेलवे स्टेशन को बनने में लगऊग 2 साल लग सकते हैं। यह गुजरात की समृद्ध संस्कृति-सभ्यता को दर्शाएगा। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत