स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दीदार करने वालों की संख्या हुई 50 लाख के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2021

अहमदाबाद। गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में स्थापित एवं वर्ष 2018 में पर्यटकों के लिए खोली गई दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दीदार करने वालों की संख्या 50 लाख को पार कर गई है। राज्य सरकार के अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुजरात के अवर मुख्य सचिव (वन एवं पर्यावरण) राजीव गुप्ता ने ट्वीट किया कि सरदार पटेल की यह प्रतिमा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में उभरी है और यह सभी आयुवर्ग के लोगों को आकर्षित कर रही है। उल्लेखनीय है कि 182 मीटर ऊंची सरदार वल्लभ भाई पटेल की इस प्रतिमा को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमाहोने का गौरव प्राप्त है और इसे केवडिया में सरदार सरोवर बांध के नजदीक साधू बेट द्वीप पर बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च

Davis Cup में Soonwoo Kwon से हारे Dakshineswar Suresh, South Korea को मिली 1-0 की बढ़त

Seattle में भारत के साथ बढ़ते संबंधों पर बोले Microsoft CEO Satya Nadella

Kashmir Crime Branch ने 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी में गुलाम मोहि-उद-दीन डार को पकड़ा