CSK vs GT: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मारी बाजी, चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया

By अंकित सिंह | Apr 17, 2022

आईपीएल के एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस अब अंक तालिका में एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे और जीत के लिए गुजरात को 170 रनों की दरकार थी। गुजरात में बेहद दिलचस्प तरीके से 7 विकेट खोकर 170 रन बना लिए। गुजरात की ओर से धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर ने 51 गेंदों में 94 रन की पारी खेली जिसमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल हैं। इसके अलावा राशिद खान ने 21 गेंदों में 40 रन की आक्रामक पारी खेली। गुजरात की शुरुआत काफी खराब रही और उसके तीन विकेट 16 के स्कोर पर गिर चुके थे। चेन्नई की ओर से ड्वेन ब्रावो ने 3 विकेट चटकाए।

इसे भी पढ़ें: SRH vs PBKS: सनराइजर्स ने पंजाब को 7 विकेट से हराया, उमरान और भुवी की घातक गेंदबाजी

सुपरकिंग्स ने पावर प्ले में दो विकेट पर 39 रन बनाए। गायकवाड़ ने लॉकी फर्ग्युसन का स्वागत चौके के साथ किया और फिर जोसेफ पर छक्का मारा। रायुडू ने भी जोसेफ के इसी ओवर में छक्का मारा। गायकवाड़ ने दयाल की गेंद पर एक रन के साथ 37 गेंद में सत्र का पहला और करियर का आठवां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। गायकवाड़ ने दयाल पर अपना चौथा छक्का मारा जबकि रायुडू ने इस तेज गेंदबाज पर चौके और एक रन के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया। रायुडू हालांकि 35 रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब फर्ग्युसन की गेंद पर राशिद मिड आफ पर उनका मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे। गायकवाड़ ने इसी ओवर में लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा। रायुडू ने राशिद पर छक्का जड़ा लेकिन जोसेफ की गेंद पर विजय शंकर को कैच दे बैठे जिससे गायकवाड़ के साथ उनकी 92 रन की पारी का अंत हुआ। उन्होंने 31 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के मारे। शमी ने इसके बाद शिवम दुबे (17 गेंद में 19 रन) को पगबाधा किया लेकिन डीआरएस लेने पर फैसला बल्लेबाज के पक्ष में गया क्योंकि गेंद पैड पर टकराने से पहले बल्ले से टकराई थी। गायकवाड़ हालांकि अगले ओवर में दयाल की फुलटॉस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर अभिनव मनोहर को कैच दे बैठे। फर्ग्युसन के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर पर मनोहर ने बाउंड्री पर दुबे का कैच टपकाया और गेंद बाउंड्री के लिए चली गई। जडेजा ने भी ओवर में लगातार दो छक्के जड़े।

प्रमुख खबरें

Monsoon Heavy Rainfall | देश के कई राज्यों में मानसून का कहर, बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है