IPL 2023 में पहला मैच जीतने वाली Gujarat Titans को लगा बड़ा झटका, लीग से बाहर हुए Kane Williamson, कैच लेते समय हुए थे चोटिल

By रितिका कमठान | Apr 01, 2023

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का पहला मुकाबला जीतने वाली गुजरात टाइटंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है क्योंकि टीम के स्टार खिलाड़ी और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के पहले मैच में दाहिने घुटने में चोट के कारण बाहर हो गए थे। 

इस मुकाबले के दौरान ही विलियमसन को फील्डिंग करते हुए घुटने में चोट लगी थी। उनकी चोट की गंभीरता के बारे में अभी पता नहीं है लेकिन लगता है कि चोट मामूली नहीं है। विलियमसन को रूतुराज गायकवाड़ का छक्का बचाते हुए सीमारेखा के पास गिरने से चोट लगी। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर वह मैदान पर नहीं लौटे। ये घटना चेन्नई सुपर किंग्स के 13वें ओवर के दौरान हुई थी। बता दें कि केन विलियमसन को गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में दो करोड़ रुपये में खरीदा था। इस मुकाबले में उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर साई सुदर्शन को जगह दी गई थी, जिन्होंने बल्लेबाजी भी की थी।

आईपीएल के एक सूत्र ने बताया कि विलियमसन का लीग में आगे खेल पाना मुश्किल है हालांकि उनकी चोट का आकलन जारी है। सूत्र ने कहा ,‘‘ विलियमसन को एसीएल सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है और शायद उन्हें अनिश्चितकाल के लिये क्रिकेट से दूर रहना पड़े।’’ मैच जीतने के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा था ,‘‘ उन्हें घुटने में चोट लगी है लेकिन चोट की गंभीरता के बारे में मुझे पता नहीं है। और यह भी नहीं पता है कि इसे ठीक होने में कितना समय लगेगा। मैने अभी उन्हें मैसेज भेजा है। उनका स्कैन कराया जा रहा है और इसके बाद ही हमें पता चल सकेगा।’’ 

आकलैंड में न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि विलियमसन की चोट टीम के लिये करारा झटका है। उन्होंने कहा ,‘‘ हमें नहीं पता कि उसे कितनी गहरी चोट लगी है। उसका चेकअप किया जा रहा है जिसके बाद ही पता चल सकेगा। किसी को भी चोटिल होते देखना अच्छा नहीं है। यह उसके और हमारे लिये भी करारा झटका है।’’ विलियमसन के बाहर होने पर टाइटंस विकल्प की मांग कर सकते हैं। ऐसे में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ विकल्प हो सकते हैं जो फिलहाल आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं। उनके अलावा श्रीलंका के दासुन शनाका भी विकल्प हैं। स्मिथ और शनाका आईपीएल नीलामी में बिके नहीं थे।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही