गुजरात: तमिलनाडु से तीर्थयात्रियों को ला रहा वाहन बाढ़ग्रस्त मार्ग पर फंसा, बचाव अभियान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2024

गुजरात के भावनगर जिले में बृहस्पतिवार को एक नदी के बाढ़ग्रस्त पुल पर तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों का वाहन फंस गया। वाहन में 55 यात्री सवार थे और उन्हें बचाने के लिए अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जंबुचा ने कहा, ‘‘यह घटना उस समय हुई जब तमिलनाडु के 55 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस भावनगर तालुका के कोलियाक गांव के निकट एक पुल को पार करने की कोशिश कर रही थी। तीर्थयात्री गांव के निकट निष्कलंक महादेव मंदिर में दर्शन करने के बाद भावनगर शहर की ओर जा रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्र में भारी बारिश के बाद पुल पर पानी भर गया। बस के फंसने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। बचावकर्मी एक ट्रक में सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे और बस की खिड़की के माध्यम से तीर्थयात्रियों को वाहन में पहुंचाया। लेकिन ट्रक भी फंस गया।’’ उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और ट्रक के अंदर सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान