मिस इंडिया से पायलट बनने तक रोमांचक रहा है Gul Panag का जीवन, जानिए भारत की 'सुपरलेडी' की कहानी

By Prabhasakshi News Desk | Jan 03, 2025

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ गिनी चुनी फेमस अभिनेत्रियों में गुल पनाग का नाम भी शामिल है। पनाग ने अपने जीवन की बहुत कम आयु में कई उपलब्धियां हासिल कीं हैं। जिंदगी को बेहद खुलकर जीने में गुल पनाग यकीन रखती हैं। आज के दिन वह अपना 46 वां जन्मदिन मना रही हैं। कई महिलाओं के लिए गुल आज के दौर में प्रेरणा बन चुकी हैं। भारत की सबसे खूबसूरत महिला का ख़िताब जीतने वाली गुल ने आसमान पर भी तब कब्जा कर लिया, जब वह सर्टिफाइड कमर्शियल पायलट बनीं। आज शायद गुल उतनी लोकप्रिय न हों, लेकिन वह खुद में बेहद खास हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग को बाइक चलाना बुतत अधिक पसंद हैं। इसलिए उनकी शादी में सभी बराती बाइक पर ही आए थे। इस नई चीज को देखकर यह कहा जा सकता है कि गुल की शादी की तस्वीरों ने उस समय आज की मॉडर्न ब्राइड का ट्रेंड सेट किया। अपनी शादी की तस्वीरों में गुल कभी बाइक पर बैठीं नजर आईं तो कभी खुलेआम अपने पति को किस करती नजर आईं। उनकी विदाई किसी डोली या कार में नहीं, बल्कि बाइक पर हुई थी। साल 2016 में गुल ने आसमां पर भी कब्जा कर लिया, जब वह कमर्शियल पायलट बन गईं और अपने सपने को साकार कर सभी के लिए प्रेरणा बन गईं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई ऐसे कारनामे किए होते हैं, जिसके बारे में आम इंसान सोच भी नहीं सकता।

छोटी उम्र से ही देख रही परेशानियां

साल 1979 में चंडीगढ़ में गुल पनाग का जन्म हुआ था और गुल का पूरा नाम गुलकीरत कौर पनाग है। इस हसीना के पिता आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल थे, लिहाजा उनका ट्रांसफर देश में अलग-अलग जगहों पर होता रहता था। शायद यही वजह रही होगी की गुल पनाग  को बचपन से ही काफी अच्छा एक्सपोजर मिला और उन्होंने हर बार कुछ नया करने की ठानी। गुल ने जिस चैलेंज को अपनाया, उसी में उन्होंने महारत हासिल की। उन्होंने मॉडलिंग की, एक्टिंग की, सर्टिफाइड पायलट बनीं, फॉर्मूला वन रेस में भी हिस्सा लिया। गुल ने ऐसे बहुत से अचीवमेंट अपने नाम किए हैं।

मिस इंडिया का खिताब जीतकर किया अभिनय

जब साल 1999 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया तो उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्म के ऑफर आने लगे। उन्होंने मॉडलिंग और फिर कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू भी दिखाया। धूप, डोर, मनोरमा- सिक्स फीट अंडर और टर्निंग 30 जैसी फिल्मों ने उन्हें बेहतरीन अदाकारा साबित किया। लेकिन कुछ समय बाद ही वो फिल्मी दुनिया से गायब हो गई थीं। शायद उन्हें अपने जीवन में एक्टिंग से हटकर कुछ और करना था।

शादी में भी दिखाया टशन

कई सालों तक फिल्मों में काम करने के बाद गुल ने घर बसाना सही समझा और 23 मार्च 2011 में अपने बचपन के दोस्त ऋषि अत्री से शादी कर ली। गुल की इस शादी को लोग आज भी याद करते हैं क्योंकि उन्होंने अपनी ही शादी में जो टशन दिखाया था वो उस समय के लिहाज से काफी ज्यादा अलग था। जी हां, वो अपनी शादी में बुलेट पर पहुंची थीं और बाकी के बाराती भी बुलेट की सवारी करके अपना जलवा बिखेर रहे थे। गुल शादी के आठ साल बाद मां बनीं, लेकिन छह महीने तक उन्होंने बेटे को दुनिया से छिपाए रखा। लेकिन बाद में खुद ही उन्होने अपने बेटे के बार में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट