‘गुलाबो सिताबो’ ने मुझे मसाला फिल्मों के अध-कचरे किरदारों से निजात दिलाई: बिजेंद्र काला

By रेनू तिवारी | Jun 13, 2020

नयी दिल्ली। “पान सिंह तोमर” और “जब वी मेट” जैसी फिल्मों में हमारे आम जीवन से जुड़े किरदार निभा कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले अभिनेता बिजेंद्र काला का कहना है कि शुजित सरकार की फिल्म “गुलाबो-सिताबो” उनके लिए विशेष है क्योंकि इस फिल्म में उनके किरदार को अच्छी तरह गढ़ा गया है। 55 वर्षीय अभिनेता काला कहते हैं कि जब मसाला फिल्मों में उन्हें अध-कचरी भूमिकाएं मिलती थी तो वह अपने किरदार को इस तरह निभाने की कोशिश करते थे ताकि लोग उनकी भूमिका को नजरअंदाज ना कर पाएं। काला ने बताया, “ ‘पान सिंह तोमर’ के बाद पहली बार मैं एक सी फिल्म में काम कर रहा हूं जिसमें मेरे किरदार को अच्छी तरह लिखा गया है। मुझे बहुत बार अध-कचरे किरदार दिए जाते हैं जिसे मैं खुद से निखारने की कोशिश की है।” 

इसे भी पढ़ें: शाहरुख नहीं सलमान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं दीपिका पादुकोण, बीच में आ गयी थी ये अड़चन

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल