Gumla में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, AK-56 राइफल के साथ एक आरोपी पकड़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 30, 2026

झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एके-56 राइफल समेत अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न प्रकार के कारतूस, मैगजीन और अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही कार में बैठे सभी लोग बाहर निकले और मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से एक एके-56 राइफल, एक देशी कार्बाइन, कई मैगजीन और अलग-अलग बोर के कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार को व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

साथ ही, अवैध हथियारों के स्रोत और कथित आपराधिक साजिश के बारे में भी जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

चोट के कारण Prasidh Krishna न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर, सिराज India A टीम में शामिल

2019 के बाद उद्धव जी ने मुझे कभी आमंत्रित नहीं किया, Maharashtra के एक कार्यक्रम में Devendra Fadnavis और Uddhav Thackeray के बीच दिखी हल्की-फुल्की नोकझोंक

Cyclone Arnab से Andhra Pradesh में बिजली ढांचे को 500 करोड़ का नुकसान

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन का सांकेतिक जन महाभियोग