By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025
दक्षिण सूडान में मंगलवार को एक बंदूकधारी व्यक्ति ने एक ईसाई सहायता समूह के एक छोटे ‘टर्बोप्रॉप’ विमान को हाइजैक (अपहरण) कर लिया और पायलट से चाड तक विमान उड़ाने को कहा। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, विमान सुबह दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा से उड़ान भर रहा था कि तभी बंदूकधारी ने उस पर नियंत्रण कर लिया। विमान, सुदूर पूर्वोत्तर काउंटी मैवुत के लिए चिकित्सा सामग्री ले जा रहा था, जहां ‘समरिटन्स पर्स’ चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहा है।
पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी विमान में घुस गया और उड़ान भरने से पहले पीछे के केबिन में छिप गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान यासिर मोहम्मद यूसुफ के रूप में हुई, जो अबेई प्रशासनिक क्षेत्र का निवासी है।