अनंतनाग में आतंकियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2019

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनतंनाग जिले में शनिवार रात भाजपा नेता गुल मोहम्मद मीर की आतंकवादियों ने घर में घुस गोली मारकर कत्ल कर दिया। पुलिस ने बताया कि तीन आतंकवादी नौगाम वोरिनाग इलाके में स्थित मीर के घर में घुसे और उनकी कार की चाबी मांगी। गाड़ी ले जाते हुए उन्होंने मीर को गोली मार दी। वह इलाके में ‘अटल’ के तौर पर मशहूर हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मीर को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दमतोड़ दिया।अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है।

इसे भी पढ़ें: कबर में लटका था पैर लेकिन गरीब बच्चियों के साथ करता था रेप, पकड़ में आया फिर बताई घिनौनी वजह!

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के