Strait Of Hormuz में गोलियों की गूंज! जहाजों पर फायरिंग, भारतीय सुपरटैंकर भी शामिल

By अभिनय आकाश | Apr 18, 2026

स्टेट ऑफ होर्मज में ईरान की तरफ से एक टैंकर पर गोलीबारी कर दी गई। ईरान की इस हरकत के चलते इस पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर आ गया। वहीं दो भारतीय जहाजों को भी बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। इनमें से एक भारतीय झंडे वाला बड़ा टैंकर है जिसमें 20 लाख बैरल इराकी तेल भरा हुआ था। दरअसल ट्रंप की नाकेबंदी वाली धमकी के तुरंत बाद आज ईरान ने फिर से ऐलान किया कि वह हरमूस पर सख्त पाबंदियां लगा रहा है। आपको बता दें कल ऐसा ईरान की ओर से ऐलान किया गया था कि हुरमुस पूरी तरह से खोल दिया गया है। लेकिन आज ईरान ने कहा कि अमेरिका ने उनके बंदरगाहों और जहाजों पर नाकेबंदी कर रखी है। इसलिए यह कदम उठाया जा रहा है और होरमुस पर फिर से पाबंदी लगाई जा रही है और इसके कुछ ही देर बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड की दो गन बोट यानी हथियार बंद छोटी नावें एक टैंकर के पास आई और उन पर गोलियां चला दी। सरकार की तरफ से कहा गया है कि डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जहाज के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही बाकी भारतीय झंडे वाले जहाजों की सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। इस घटना के बाद ईरानी राजदूत को भारत ने तलब किया है।

इसे भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ खुलने से बहुत खुश हैं जिनपिंग, Donald Trump का चीन दौरे से पहले बड़ा दावा

इनमें से एक जहाज भारतीय झंडे वाला बहुत बड़ा टैंकर है। इसमें 20 लाख बैरल इराकी तेल भरा हुआ था। यह तेल इराक से खरीदा गया था और किसी और देश को पहुंचाया जाना था। लेकिन अब यह जहाज बीच रास्ते से वापस लौट गया। कुल मिलाकर खाड़ी में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया। ईरान ने साफ कर दिया है कि बिना उसकी इजाजत के कोई भी जहाज हुरमुस से नहीं गुजर पाएगा। वहीं अमेरिका की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया। 22 अप्रैल को दो हफ्ते का युद्ध विराम खत्म होने वाला है। और अगर इस तारीख तक अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता नहीं हुआ तो हुरमुस का यह रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। और इसका नतीजा यह होगा कि वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई चेन टूट जाएगी और पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट देखने को मिलेगा।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती