कश्मीरी पंडित की हत्या के संबंध में अब्दुल्ला आवास पर हुई गुपकर गठबंधन की बैठक, तारिगामी बोले- लाठियों के इस्तेमाल पर लगे रोक

By अनुराग गुप्ता | May 14, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में तहसील कार्यालय के भीतर आतंकवादियों द्वारा की गई कश्मीरी पंडित की हत्या का सुरक्षाबलों ने बदला ले लिया है। सुरक्षाबलों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या में शामिल दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को 24 घंटे के भीतर ही ढेर कर दिया। इसी बीच खबर है कि कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद गुपकर गठबंधन ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के आवास पर एक बैठक की। 


फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि गुपकर गठबंधन का एकजुट होना और एकसाथ आना जरूरी है ताकि भाजपा और उसकी 'बी-टीम, सी-टीम' को वोट के विभाजन की ओर ले जाया जा सके।

बैठक के बाद गुपकर गठबंधन के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि गुपकार गठबंधन ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करने का फैसला किया है। हम उनसे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित की हत्या के खिलाफ विरोध कर रहे लोगों पर चलाई गई लाठियां अफसोसजनक है। वो अपनी फरियाद लेकर मातम करने के लिए निकले थे। यह अफसोसजनक है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर : राहुल भट के परिवार से मिले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 


उन्होंने कहा कि कश्मीर में बार-बार लाठियों के इस्तेमाल पर रोक लगनी चाहिए और आवाम पर भरोसा करना चाहिए। यहां पर पर्यटक आएंगे और कश्मीरियों ने उनका हमेशा स्वागत किया है। हम राजनीति में अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन भाईचारे की रिवायत में हर कश्मीरी अपनी भूमिका अदा करेगा लेकिन सरकार को भी अपने गिरेवान में झांकना होगा।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक