गुरुग्राम में चार हत्याएं: सिसकने की आवाज सुनने के बाद बहू पर फिर किया था 22 बार वार, नहीं कोई पछतावा

By निधि अविनाश | Aug 27, 2021

हरियाणा के गुरुग्राम में हुई सनसनीखेज वारदात के और बड़े खुलासे हुए है। रिटायर्ड फौजी द्वारा अपनी ही बहू और किराएदार की हत्या करने की घटना ने सबको हैरान कर दिया है। बता दें कि आरोपी राव राय सिंह ने एक साथ चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और उसके बाद बड़े ही आराम से बाथरूम जाकर नहाया और कपड़े बदले। अपने रोजाना के काम करने के बाद जब वह वापस घर लौटा तो उसे अपनी जख्मी बहू सुनीता और किराएदार की पत्नी अनामिका की सिसकने की आवाज सुनाई दी तो वह फिर से अपने हाथों में गंडासे को लेकर पहले बहू के कमरे में गया और उस पर 22 बार वार किया जिसके बाद बहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं किराएदार की 3 साल की बेटी अभी भी आईसीयू में भर्ती है और हालत काफी नाजुक बनी हुई है। किराएदार कृष्ण और पत्नी अनामिका को भी गंडासे से ही मौत के घाट उतारा और उनकी बड़ी बेटी पर राव सिंह ने 16 बार वार किया जिससे बच्ची की भी मौके पर मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश