राष्ट्रमंडल खेल: गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर दौड़ की हीट में 10.39 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

ग्लास्गो, 27 जुलाई भारत के फर्राटा धावक गुरिंदरवीर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को यहां अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब भी नहीं पहुंच पाए और पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के पहले दौर की हीट में 10.39 सेकंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे। गुरिंदरवीर ने हीट चार की पांचवीं लेन में अच्छी शुरुआत की।वह शुरू में जमैका के रोहन वॉटसन के साथ बने रहे, लेकिन जमैका के खिलाड़ी ने अंतिम 30-35 मीटर में तेजी दिखाई और 10.13 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। पंजाब के 25 वर्षीय खिलाड़ी गुरिंदरवीर ने मई में रांची में फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

सात खिलाड़ी बाई मिलने के कारण पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। क्वालीफाइंग से 17 एथलीट सेमीफाइनल में उनसे जुड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

भारतीय नाविक की मौत पर विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के राजदूत को तलब कर जताया कड़ा विरोध

कर्नाटक: मंत्री यतींद्र ने पिता सिद्धरमैया के चुनावी राजनीति छोड़ने के फैसले का किया समर्थन, स्वास्थ्य को दी प्राथमिकता

CWG में भारत की दोहरी सफलता! Sreeshankar और Sajan Prakash फाइनल में, मेडल की उम्मीदें बढ़ीं

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत 10 अगस्त तक बढ़ाई गई