भारतीय नाविक की मौत पर विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के राजदूत को तलब कर जताया कड़ा विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा)भारत ने सोमवार को यूक्रेन के राजदूत ओलेक्सांद्र पोलिशचुक को तलब कर पिछले हफ्ते काला सागर में एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में भारतीय नाविक की मौत पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने राजदूत को इस घटना पर नयी दिल्ली की गंभीर चिंता से अवगत कराया और वाणिज्यिक जहाज पर हुए ऐसे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। खबरों के मुताबिक, रूस और यूक्रेन के बीच फिर से शुरू हुई लड़ाई के दौरान एमवी ओमोर्फी जहाज यूक्रेन के ड्रोन हमलों की चपेट में आ गया।

’’ बयान के मुताबिक राजदूत से ‘‘यूक्रेन के अधिकारियों तक वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने को लेकर भारत की गंभीर चिंताएं पहुंचाने का अनुरोध किया गया और इस बात को दोहराया गया कि ऐसे कृत्य, जिनसे निर्दोष आम नागरिकों और नाविकों की जान को खतरा होता है, स्वीकार्य नहीं हैं और इनसे बचना चाहिए।

प्रमुख खबरें

पिछले साल के ब्रेक के बाद Shilpa Shetty के घर पधारे Bappa, Raj Kundra संग किया स्वागत

BRICS Summit के New Delhi Declaration पर बनी सहमति, विदेशी पत्रकारों ने बताया बड़ी उपलब्धि

Jio Credit को Bank of America से 18268 करोड़ की पूंजी पर दिसंबर तक मंजूरी की उम्मीद

Ganesh Chaturthi पर बनाएं परफेक्ट Ukadiche Modak, चावल का आटा तैयार करने का सही तरीका