टीवी के राम-सीता बनने वाले हैं पेरेंट्स, इंस्टाग्राम पर बेबी बंप वाली तस्वीर हुई वायरल

By प्रिया मिश्रा | Feb 09, 2022

गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी टीवी इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक कपल में से एक हैं। के घर नन्हा महमान आने वाला है। जी हाँ, गुरमीत और देबीना जल्द ही माता पिता बनने जा रहे हैं। दोनों स्टार्स ने अपनी शादी की 11वीं सालगिरह से पहले यह खुशखबरी अपने फैंस और दोस्तों के साथ शेयर की है। इन स्टार्स ने इंस्टाग्राम पर इस खुशी को अपने फैंस और दोस्तों के साथ शेयर किया है। 

गुरमीत और देबिना दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं और दोनों के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की ख़ुशी साफ़ झलक रही है। इस तस्वीर में देबीना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में उनके बेबी बंप वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'तीन बनने की तरफ। चौधरी जूनियर आने वाला है। आपके आशीर्वाद की जरूरत है।' जैसा ही गुरमीत ने यह खुशखबरी शेयर की, इस पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज़ और फैंस की बधाइयों का तांता लग गया। मौनी रॉय, रश्मि देसाई, माही विज, हर्ष लिम्बाचिया, करण मेहरा सहित कई सेलेब्स ने दोनों एक्टर्स को बधाई दी है।

कश्मीर में हनीमून मना रही मौनी रॉय ने भी दी बधाई 

मौनी रॉय ने लिखा, 'ओह माय गॉड ओह माय गॉड। मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेजते हुए मेरी हार्दिक बधाई।" जबकि अक्षरा हासन ने कहा 'ओम व्हाट ???? हे भगवान। मैं आप लोगों के लिए बहुत खुश हूं। आप लोगों को तुरंत कॉल कर रहे हैं। वाह, तुम लोगों के लिए मैं बहुत खुश हूँ।" देबीना और गुरमीत के फैन्स भी इस पोस्ट पर जी खोलकर लाइक और कमेंट कर उन्हें बढ़ाई दे रहे हैं। \

2011 में हुई थी शादी 

कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद गुरमीत और देबिना ने 2011 में शादी कर ली। दोनों की मुलाकात अपने लोकप्रिय पौराणिक नाटक - रामायण के सेट पर हुई थी, जो 2009 में एनडीटीवी इमेजिन पर रिलीज़ हुई थी। इसके बाद दोनों ने 'पति पत्नी और वो' और 'झलक सिखला जा' सहित कई शो में भाग लिया।

प्रमुख खबरें

भारत ने सऊदी अरब पर हूथी हमलों की निंदा की, शिपिंग रूट के लिए खतरे की चेतावनी दी

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला