Tum Mere Ho का पोस्टर रिलीज, Gurmeet Choudhary-Isha Malviya के लिपलॉक ने मचाई हलचल

By एकता | Sep 18, 2026

टीवी के मशहूर अभिनेता गुरमीत चौधरी ने अपनी शानदार अदाकारी और अलग अंदाज से लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। छोटे पर्दे के साथ-साथ वह फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अब गुरमीत चौधरी जल्द ही नई फिल्म 'तुम मेरे हो' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री ईशा मालवीय मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

पहले पोस्टर में दोनों एक-दूसरे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म के बाकी पोस्टरों में भी गुरमीत और ईशा रोमांस में डूबे दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर देखकर यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए ईशा मालवीय को बॉलीवुड में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है।

23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

गुरमीत चौधरी ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "'तुम मेरे हो' की दुनिया में डुबकी लगाओ। फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। क्योंकि कई बार, प्यार में पड़ना आसान होता है। इसके बाद जो होता है, वो कहानी है।"

फिल्म की रिलीज तारीख सामने आने के बाद अब दर्शकों की नजर इसकी कहानी और गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की जोड़ी पर है।

प्यार के साथ देखने को मिलेगा रोमांच और एक्शन

'तुम मेरे हो' को रेवा क्रिएटिव हाउस और देबगुरु फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का निर्माण आरती एस और देबिना बनर्जी ने किया है। तरण आदर्श के साझा किए गए विवरण के मुताबिक, फिल्म में प्रेम कहानी के साथ रोमांच और एक्शन भी देखने को मिलेगा।

पहले भी साथ काम कर चुके हैं गुरमीत और ईशा

गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय इससे पहले 'लाफ्टर शेफ्स 3' में साथ काम कर चुके हैं। अब दोनों पहली बार फिल्म में मुख्य जोड़ी के तौर पर नजर आएंगे। ऐसे में पर्दे पर दोनों की जोड़ी और उनकी प्रेम कहानी दर्शकों को कैसी लगती है, यह फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार

Houthis ने सऊदी को रॉकेट से दहलाया, इधर UAE प्रेसिडेंट ने मोदी को फोन मिलाया, जानें क्या कहा

TMC Election Symbol: ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी और अरूप रॉय खेमे को मिला लिफाफा