Gurmeet Ram Rahim बरी, 22 साल पुराने हत्या के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

By अभिनय आकाश | May 28, 2024

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के 22 साल पुराने मामले में बरी कर दिया। 2002 में रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और इस मामले में पंचकुला की विशेष सीबीआई अदालत ने 18 अक्टूबर 2021 को राम रहीम को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, अब चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए डेरा प्रमुख समेत पांच लोगों को बरी कर दिया है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष जनादेश न मिलने से हताश, BJP नेता Nitin Nabin ने Rohtak में साधा निशाना

Azam Khan को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, Ghaziabad की डासना जेल भेजे गए

Om Birla तिरुवनंतपुरम में लोक लेखा समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

भारत में Cruise Tourism की अपार संभावनाएं, 20 करोड़ लोग यात्रा खर्च उठाने में सक्षम