किसान आंदोलन की राजनीतिक 'फसल' उगी, गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाब चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक पार्टी बनायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2021

चंडीगढ़।  किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शनिवार को अपनी राजनीतिक पार्टी ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ बनायी और कहा कि यह अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चढ़ूनी संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के सदस्य हैं जो 40 किसान संगठनों से मिलकर बना है। एसकेएम ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल तक चले किसानों के आंदोलन का नेतृत्व किया। बाद में इन कानूनों को निरस्त कर दिया गया। चढ़ूनी ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम संयुक्त संघर्ष पार्टी बना रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें,रविवार को येलो लाइन के इन तीन स्टेशनों पर नहीं मिलेगी मेट्रो

एक सवाल के जवाब में चढ़ूनी ने कहा कि वह पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की कोशिश करेगी। ‘मिशन पंजाब’ के समर्थक चढ़ूनी राज्य के किसान संगठनों से आगामी चुनाव लड़ने के लिए कहते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक