Guru Nanak Jayanti पर देश के 5 बड़े गुरुद्वारों में सजेगा भव्य लंगर, Golden Temple में विशेष तैयारी

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 23, 2026

कल यानी 24 नवंबर को देशभर में गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती को पूरे देश में प्रकाश पर्व और गुरुपर्व के रुप में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस खास दिन पर गुरुद्वारों में विशेष सजावट, कीर्तन, अरदास और नगर कीर्तन का आयोजन होता है।

हालांकि, गुरु नानक जयंती के मौके पर सबसे खास लंगर सेवा होती है। बता दें कि, लंगर सिख धर्म की उस महान परंपरा का प्रतीक में से एक है, जिसमें जाति, धर्म, अमीरी और गरीबी का भेदभाव किए बिना सभी लोगों को एक साथ बैठाकर भोजन कराया जाता है।

यदि आप भी गुरु नानक जयंती के मौके पर इन पवित्र स्थानों के बारे में जानना चाहते हैं, तो देश के 5 मुख्य गुरुद्वारों के बारे में जानते हैं, जहां लंगर सेवा की परंपरा बेहद खास है।

श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर), अमृतसर

पंजाब के अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब को स्वर्ण मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह सिख धर्म के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। वहीं, यहां पर स्थित गुरु रामदास जी लंगर हॉल दुनिया की सबसे बड़ी सामुदायिक रसोइयों में गिना जाता है। प्रत्येक दिन यहां पर हजारों श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन कराया जाता है।

गुरुद्वारा बंगला साहिब, नई दिल्ली

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब देश का सबसे लोकप्रिय गुरुद्वारों में से एक है। सफेद संगमरमर, सुनहरा गुंबद और पवित्र सरोवर श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। यहां पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग माथा टेकने और लंगर ग्रहण करने पहुंचते हैं। गुरु पर्व के दौरान यहां पर विशेष कीर्तन और लंगर सेवा का आयोजन होता है।

गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, दिल्ली

चांदनी चौक में सीस गंज साहिब गुरुद्वारा स्थित है। यह ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए बेहद खास माना जाता है। वैसे यह गुरुद्वारा नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की स्मृति से संबंधित है। यहां पर श्रद्धालु अरदास करने के साथ लंगर सेवा में शामिल होते हैं। गुरु नानक पर्व के दौरान इस स्थान को विशेष रुप से सुंदर सजाया जाता है।

तख्त श्री पटना साहिब, बिहार

बिहार की राजधानी पटना में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब सिख धर्म के पांच तख्तों में से एक है। यहां पर दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली है। इस गुरुद्वारे में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। गुरु पर्व के मौके पर यहां विशेष कार्यक्रम, कीर्तन और लंगर सेवा आयोजित की जाती है।

तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़

महाराष्ट्र के नांदेड़ में गोदावरी नदी के किनारे स्थित तख्त श्री हुजूर साहिब सिख धर्म के मुख्य पांच तख्तों में शामिल हैं। वैसे यह स्थान गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन से संबंधित है। गुरु नानक जयंती और अन्य मुख्य सिख पर्वों पर यहां पर खास आयोजन और सेवा देखने को मिलती है। आप भी यहां पर जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

10 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी में वांछित Mukesh Belani महाराष्ट्र के खोपोली से अरेस्ट

Hariharnath Temple का 1000 करोड़ से होगा कायाकल्प, Sonepur Mela 2026 की CM ने की शुरुआत

WhatsApp पर ऑफिस का काम न करें! गृह मंत्रालय की बड़ी चेतावनी! यूजर्स जरूर करें Logout

New Zealand के खिलाफ Test match ड्रॉ होने पर भड़के Madan Lal, गेंदबाजी पर उठाए सवाल