पिछले 500 वर्षों से मानवता को रास्ता दिखा रहे गुरु नानक के उपदेश: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021

जम्मू| जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व के अवसर पर यहां चांद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और कहा कि उनके उपदेश पिछले 500 वर्षों से मानवता को रास्ता दिखा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सुरक्षा हालात का जायजा लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

उन्होंने कहा कि गुरु नानक के उपदेशों का एक-एक शब्द आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना 500 साल पहले था। उपराज्यपाल ने गुरुद्वारे में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, हम सभी का कर्तव्य है कि हम गुरु नानक देव जी के संतोष और नि:स्वार्थ सेवा के मंत्र को आत्मसात करें तथा इसे जन-जन तक फैलाएं।

प्रमुख खबरें

Varun Sanyal ने Asian Games से हटने पर तोड़ी चुप्पी, चयन प्रक्रिया और टीम व्यवस्था पर उठाए सवाल

Delhi Police ने 75 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 50 हजार का इनामी Sarmad Ali पकड़ा

Doping Test में फेल होने के बाद थाई Badminton स्टार Pitchamon Opatniputh निलंबित

Assam में ISRO के उन्नत रडार अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास, अंतरिक्ष मलबे पर रहेगी नजर