स्विस ओपन: गुरूसाईदत्त, समीर स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2018

बासेल। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता आरएमवी गुरूसाईदत्त और सैयद मोदी ग्रां प्री विजेता समीर वर्मा ने आज यहां पुरुष एकल में विपरीत हालात में जीत के साथ स्विस ओपन विश्व सुपर 300 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टखने की चोट के बाद वापसी कर रहे गुरूसाईदत्त ने हमवतन सौरभ वर्मा को सीधे गेम में 21-18 21-14 से हराया जबकि दूसरे वरीय समीर को जापान के यू इगाराशी को 11-21 21-18 21-16 से हराने के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ा।

अगले दौर में गुरूसाईदत्त थाईलैंड के केंटाफोन वांगचारियोन जबकि समीर जापान के केंटो मोमोटा से भिड़ेंगे। महिला एकल में साई उत्तेजिता राव चुक्का को हालांकि जापान की दूसरी वरीय मिनात्सु मितानी के खिलाफ 8-21 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

कल रात पुरुष युगल में अर्जुन एमआर और रामचंद्रन श्लोक की भारतीय जोड़ी ने पो ली वेई और यांग मिंग से की चीनी ताइपे की जोड़ी को 21-17 14-21 21-15 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। अनुरा प्रभुदेसाई हालांकि शीर्ष वरीय जापान की सयाका ताकाहाशी के खिलाफ 12-21 12-21 की शिकस्त से प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

प्रमुख खबरें

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक किसे मिलेगा कौन सा अवॉर्ड? BCCI ने किया ऐलान

High Cholesterol Home Remedy: High Cholesterol का अचूक देसी इलाज, Kashmiri लहसुन से मिलेगी Heart Health की गारंटी

North Korea ने दागे 10 Ballistic Missile, Japan और South Korea में हड़कंप, अब एशिया में मंडराया युद्ध का खतरा!

कुलदीप यादव की संगीत नाइट, रैना-चहल और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने जमकर किया डांस