गुरुग्राम: शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2025

हरियाणा के गुरुग्राम के एक घर में हीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिससे 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारीदी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 11.30 बजे हुई। परिवार के सदस्यों को तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने देखा कि घर में धुआं भर रहा है।

पुलिस ने बताया कि जब परिवार के सदस्य घर से बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि पहली मंजिल पर आग की लपटें उठ रही हैं। उन्होंने पहली मंजिल पर मौजूद उक्त महिला तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन धुएं और आग के कारण वे नहीं जा पाए।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ी को लगाया गया।

उन्होंने बताया कि आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि आग में लाखों रुपये के सामान भी जलकर खाक हो गये।

सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हीटर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा