गुरुग्राम: ‘चोरी’ के आरोप में चार लोगों ने जेसीबी चालक को उल्टा लटकाकर पीटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

गुरुग्राम के सेक्टर 37-सी स्थित एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में चार लोगों ने एक प्रवासी मजदूर को उल्टा लटकाकर डंडों से पीटा। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने वीडियो में दिख रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग उस आवासीय इमारत के सुरक्षा गार्ड हैं, जहां यह वीडियो बनाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के भिंड निवासी 39 वर्षीय पुष्पेंद्र, भिवानी के खरक कलां गांव निवासी 38 वर्षीय अजीत सिंह, रेवाड़ी के खंडोदा निवासी 19 वर्षीय कृष्ण कुमार और अमृतसर के खासा गांव निवासी 39 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी निर्माणाधीन सोसाइटी की इमारत में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते हैं। जिस व्यक्ति की उन्होंने पिटाई की, वह वहां जेसीबी चालक के रूप में काम करता था।”

उन्होंने बताया कि 10 जून की रात चालक ने निर्माण स्थल से कुछ बिजली के तार कथित तौर पर चुरा लिए थे और चार लोगों ने इसके लिए उसे पीटा था। प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित अब निर्माण स्थल पर काम नहीं करता है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद