गुरुग्राम: अवैध सिम कार्ड गिरोह संचालित करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2024

गुरुग्राम साइबर पुलिस ने अवैध सिम कार्ड गिरोह संचालित करने के आरोप में तमिलनाडु से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इकबाल के पास से एक मलेशियाई पासपोर्ट, एक अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस, एक स्वास्थ्य कार्ड, एक डेबिट कार्ड, एक मोबाइल फोन और भारतीय तथा विदेशी मुद्रा के नोट बरामद किए हैं।

इकबाल को शनिवार को तमिलनाडु के त्रिची से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि इकबाल बृहस्पतिवार को भारत पहुंचा और दो मौकों पर 150 से अधिक सिम कार्ड मलेशिया ले गया।

आरोपियों के लिए सिम कार्ड की व्यवस्था करने वाले दो व्यक्तियों को अगस्त में दो अन्य लोगों के साथ पकड़ा गया था जो कथित तौर पर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति से 2.81 करोड़ रुपये की ठगी करने में संलिप्तत थे।

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी