By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026
गुरुग्राम, पांच अगस्त सोहना रोड स्थित कई शॉपिंग मॉल और आवासीय परिसरों में 48 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने के बाद बुधवार को आपूर्ति बहाल कर दी गई। सेक्टर-67 स्थित पिरामिड अर्बन होम्स सोसाइटी के निवासी लंबे समय तक बिजली कटौती से परेशान होकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए। एआईआरआईए मॉल, एलान मॉल, ओकस और पिरामिड सोसाइटी समेत आठ से अधिक प्रतिष्ठानों को करीब दो दिन तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के बादशाहपुर के एसडीओ सुनील सैनी ने बताया कि स्विचिंग केबल में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी।