गुरुग्राम: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन बच्चों और एक महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2023

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर झाड़सा चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक नाबालिग लड़की बाल-बाल बच गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को हुई इस दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के एक परिवार के दो पुरुष, तीन महिलाएं और छह बच्चे एक कार में राजस्थान स्थित भिवाड़ी के बाबा मोहन राम मंदिर जा रहे थे।

पुलिस ने ट्रक के चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सताक्षी (26), प्रिशा (2), नौ महीने की परी और छह महीने के विदांश के रूप में हुई है। सेक्टर-40 पुलिस थाने के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘हमने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं और ट्रक जब्त कर लिया। हम आरोपी चालक को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

कलकत्ता High Court के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, Mamata Banerjee के खिलाफ Kolkata में FIR दर्ज

Monsoon Cleaning Tips: बारिश में चिपचिपे फर्श से हैं परेशान? अपनाएं ये Household Hacks और पाएं राहत

मंत्री पद से हटाने की तैयारी पर भड़के Jual Oram, Union Tribal Affairs Minister के आरोप से Odisha BJP में मचा हड़कंप!

Asim Munir ने Wah स्थित रक्षा परिसर POF का किया दौरा, उत्पादन क्षमताओं की समीक्षा की