गुरुग्राम: मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में डकैती की कथित फिराक में घूम रहे तीन लोगों को मुठभेड़ के के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उनमें से एक को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक सुमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी लेकिन अपराधियों ने मौके से भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

इसने कहा, “आरोपियों द्वारा गोलीबारी किये जाने पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली एक आरोपी के पैर में लगी।” पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के खैरथल जिले के तकिया की ढाणी गांव के मूल निवासी 25 वर्षीय श्रवण उर्फ सोनू, अलवर के बामडोली गांव के रहने वाले 20 वर्षीय मंगत सिंह और 19 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि घायल श्रवण उर्फ सोनू का अभी अस्पताल में इलाज जारी है। गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “आरोपी श्रवण के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न जिलों में हत्या के प्रयास, डकैती और वाहन चोरी के लगभग 25-30 मामले दर्ज हैं।” उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ सेक्टर 10 थाने में मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Politics: एक ही विमान में Fadnavis और Uddhav Thackeray, क्या कोई नई खिचड़ी पक रही है?

Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

Stranger Things की सुपरहिट जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, Netflix पर साथ दिखेंगे Millie Bobby Brown-David Harbour

4 साल बाद Nitish से मिले RCP Singh, क्या JD(U) में होगी उनकी वापसी?