गुरुजी यह जंग भी जीतेंगे: हेमंत सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2025

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि उनके पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन अपने स्वास्थ्य की जंग भी जीतेंगे, जिस प्रकार उन्होंने जीवन में कई लड़ाइयां लड़ी और जीती हैं।

सोरेन की बीमारी के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य ज्यादातर दिल्ली में ही रह रहे हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता के बाद मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हमें भी उम्मीद है... गुरुजी ने कई लड़ाइयां लड़ी हैं और यह जंग भी वह जरूर जीतेंगे। फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी