Guwahati double murder: मेघालय की खाई में से एक व्यक्ति के शव के हिस्से बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2023

गुवाहाटी। गुवाहाटी पुलिस की एक टीम ने एक व्यक्ति के शव के कुछ हिस्से बरामद किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोप है कि अमरज्योति डे (32) की पत्नी और पत्नी के दोस्तों ने डे और उनकी मां की हत्या कर दी थी और शवों के टुकड़े करके पड़ोसी मेघालय ले जाकरखाई में फेंक दिए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 19 फरवरी को चेरापूंजी के पास व्यक्ति की मां के शव के अवशेष मिले थे। गुवाहाटी पुलिस की टीम ने इस दोहरे हत्याकांड मामले में मेघालय पुलिस की मदद से शव के अवशेष बरामद करने के लिए मेघालय में दावकी रोड पर खासी पहाड़ियों की घाटियों में एक व्यापक खोज अभियान चलाया।

प्रमुख खबरें

Left-Arm Spin के खिलाफ Shubman Gill का खराब रिकॉर्ड, Colombo में कड़े Net Practice से की बड़ी तैयारी

AMU की 500 करोड़ की जमीन Aligarh नगर निगम ने कब्जे में ली, विवाद गहराया

Vishwakhabram: 60 घंटे तक लगातार Pakistan को हथियारों से लैस करते रहे China-Turkey के Military Aircraft, भारत की तैयारी भी तेज

Jaipur में CJP टीम पर हमला! अभिजीत दिपके बोले - BJP का डर है, स्कूल सुधार से डरते हैं