52 साल की Gwyneth Paltrow ने मार्टी सुप्रीम में अपने से 23 साल छोटे Timothee Chalamet के साथ किया खूब सारा सेक्स

By एकता | Mar 19, 2025

हॉलीवुड स्टार ग्वेनेथ पाल्ट्रो ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने अपनी आगामी रिलीज 'मार्टी सुप्रीम' के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि इस फिल्म में उन्होंने और अभिनेता टिमोथी चालमेट ने खूब सेक्स किया है। आपको बता दें, A24 फिल्म में टिमोथी चालमेट एक पिंग पोंग प्रोटेग की भूमिका निभा रहे हैं, जो विदेशों में प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Sweet Home स्टार Lee Si Young ने पति से लिया तलाक, आठ साल की शादी खत्म

चालमेट के साथ सेक्स सीन फिल्माने के दौरान पैल्ट्रो को पहली बार एक इंटिमेसी कोर्डिनेटर से परिचय हुआ। पैल्ट्रो ने कहा, 'अब एक इंटिमेसी कोर्डिनेटर नामक चीज है, जिसके बारे में मुझे नहीं पता था।' अभिनेत्री ने बताया कि इंटिमेसी कोर्डिनेटर ने उनसे पूछा था कि क्या वह इंटिमेट सीन के के फिल्मांकन के दौरान सहज होंगी। इसपर उन्होंने कहा, 'लड़की, मैं उस युग से हूं, जहां आप नग्न हो जाते हैं, आप बिस्तर पर जाते हैं, कैमरा चालू होता है।'

इसे भी पढ़ें: Kim Sae-Ron के साथ रिश्ते में थे Kim Soo-Hyun, लेकिन वो उस समय नाबालिग नहीं थी, अभिनेता की एजेंसी ने जारी किया बयान

पैल्ट्रो ने चालमेट के साथ इंटिमेसी कोर्डिनेटर पर निर्भर न होने के बारे में कहा, 'मुझे लगता है कि हम ठीक हैं। आप थोड़ा पीछे हट सकते हैं।' अभिनेत्री ने आगे बताया, 'मुझे नहीं पता कि यह उन बच्चों के लिए कैसा है जो अभी शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन... अगर कोई ऐसा कहता है, 'ठीक है, और फिर वह अपना हाथ यहां रखने जा रहा है,' तो मैं, एक कलाकार के रूप में, इससे बहुत घुटन महसूस करूंगी।'

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज