ज्ञानवापी केस में आज अहम दिन, 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग पर फैसला सुनाएगी वाराणसी की अदालत

By अभिनय आकाश | Oct 14, 2022

वाराणसी की अदालत 14 अक्टूबर यानी आज हिंदू पक्ष द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुनाएगी, जिसमें उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद के वज़ुखाना या जलाशय के अंदर पाए जाने वाले शिवलिंग के ढांचे की कार्बन डेटिंग की मांग की थी। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि 16 मई को सर्वेक्षण कार्य के दौरान मस्जिद के वज़ूखाना या जलाशय में पाया गया "शिवलिंग" संपत्ति का हिस्सा था। हिंदू पक्ष ने कार्बन डेटिंग और शिवलिंग जैसी संरचना के अन्य वैज्ञानिक परीक्षणों की मांग की।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मामला: कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर फैसला 14 अक्टूबर को

पिछली सुनवाई में दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस भी हुई थी सुनवाई पूरी होने के बाद जिला जज अजय कृष्ण विश्वास ने इस पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। रखी सिंह के वकील ने इस प्रक्रिया में शिवलिंग के क्षतिग्रस्त होने खतरा बतया साथ ही धार्मिक भावनाएं आहत होने का भी हवाला दिया। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार