मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुलाई तत्काल बैठक, ज्ञानवापी मस्जिद समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

By अनुराग गुप्ता | May 17, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिषद का सर्वे संपन्न हो चुका है। इसी के साथ ही देश में बहस छिड़ गई कि क्या मस्जिद परिषद में शिवलिंग है या फिर नहीं। क्योंकि हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद परिषद में शिवलिंग मौजूद है। जिसके बाद वाराणसी कोर्ट ने उस स्थान को सील करने का आदेश दिया। जबकि मुस्लिम पक्ष का दावा है कि जिसे शिवलिंग बताया जा रहा है, असल में वो फव्वारा है। हालांकि अभी ज्ञानवापी मस्जिद परिषद की सर्वे रिपोर्ट नहीं आई है। जिसका बेसब्री के साथ इंतजार किया जा रहै है। 

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा को लेकर कोर्ट में दायर हुई याचिका, ईदगाह मस्जिद परिसर को सील करने की मांग 

आयोग को चाहिए अतिरिक्त समय

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे कार्य से जुड़ी रिपोर्ट अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है, लिहाजा आयोग इसे पेश करने के लिए कोर्ट से दो-तीन दिन का अतिरिक्त समय मांगेगा। सहायक अधिवक्ता आयुक्त अजय प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार, 14 से 16 मई के बीच सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वीडियोग्राफी-सर्वे कार्य किया गया। 17 मई को सर्वे से संबंधित रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जानी थी।

प्रमुख खबरें

West Bengal Bypolls: डाक मतपत्रों में Nandigram और रेजीनगर से भाजपा उम्मीदवार आगे

Flydubai Flight को हाईजैक होने से बचाने वाले भारतीय Captain Smit Machchhar को किया जाएगा इज़राइल के प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित

Tamil Nadu और Puducherry उपचुनाव: TVK और AINRC शुरुआती रुझानों में आगे

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन