दिन दहाड़े जिम संचालक की गोली मार कर की हत्या, CCTV फुटेज हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Dec 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गोलियों से भून कर जिम संचालक की हत्या कर दी गई। एक वीडियो सामने आया है जिसमे दिख रहा है कि चार बदमाशों ने नजदीक से 5-6 राउंड फायर किये जिससे जिम संचालक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई । सुबह सुबह हत्या के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले जिम संचालक पप्पू राय की आज गुरुवार सुबह बुलेट सवार 4 बदमाशों ने हत्या कर दी और फरार हो गए। यह घटना उस समय हुई जब जिम संचालक मॉर्निंग वॉक पर निकला था। वो घर से कुछ दूर ही गया था कि बुलेट पर सवार होकर 4 बदमाश आये और पप्पू राय पर निशाना लगाते हुए 5 से 6 राउंड फायर कर दिए।

इसे भी पढ़ें:MP में स्कूल और कॉलेज में कोरोना ने दी दस्तक, 2 बच्चों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

इस घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवार के लोग बाहर आये और घायल पप्पू राय को अस्पताल लेकर भागे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शुरुआती जांच के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad HC ने UP के 4 वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर तय किए अवमानना आरोप

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच Delhi Police ACP Vivek Bhagat नहीं संभालेंगे ADCP का कार्यभार

Nizamabad में चाय दुकानदार ने पुलिस थाने में लगाई आग, Bheemgal में प्रदर्शन

Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी