Wedding Jewelry को डेलीवियर के साथ स्टाइल करने के लिए अपनाएं ये हैक्स

By मिताली जैन | Dec 01, 2024

शादी का दिन किसी भी लड़की के लिए बेहद खास होता है और इस दिन वह सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। एक दुल्हन की खूबसूरती को निखारने में गहनों का भी अहम् रोल होता है। वेडिंग ज्वेलरी अमूमन काफी हैवी होती है और इसलिए हम इसे दोबारा नहीं पहन पाती हैं। जबकि इस ज्वेलरी को लेकर हमारे दिल में एक खास जगह होती है। हम ज्वेलरी के रूप में उन यादों को संजोना चाहते हैं, लेकिन इन्हें बार-बार पहनना संभव नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: हाथ पैरों की टैनिंग और गंदगी सिर्फ 20 मिनट में होगी साफ, डी टैन पैक से मिलेगी निखरी त्वचा

मिनिमलिस्टिक ज्वेलरी के साथ करें लेयर

अगर आप किसी फंक्शन के लिए तैयार हो रही हैं तो ऐसे में आप अपनी वेडिंग ज्वेलरी को मिनिमलिस्टिक ज्वेलरी के साथ पेयर करें। मसलन, हैवी वेडिंग नेकलेस या पेंडेंट को हल्के व मिनिमल चेन के साथ लेयर करके पहनें। आप अपने वेडिंग पेंडेंट को एक स्लीक गोल्ड या सिल्वर चेन पर ड्रेप करें और इसे अलग-अलग लंबाई की एक या दो खूबसूरत चेन के साथ लेयर करें।  

मांग टीका को ब्रोच या पेंडेंट की तरह पहनें

आप अपने वेडिंग ज्वेलरी में पहने जाने वाले मांग टीका को ब्लेज़र या स्कार्फ़ से ब्रोच की तरह या पेंडेंट की तरह पहनें। मसलन, आप फ़ॉर्मल आउटफिट के लिए मांग टीका को अपने ब्लेज़र के लैपल या पॉकेट पर पिन करें। वहीं, कैजुअल टॉप के साथ पेयर करने के लिए इसे चेन से जोड़ें।

कैजुअल आउटफिट के साथ पेयर करें बोल्ड नेकपीस 

अगर आप अपने कैजुअल आउटफिट को एक यूनिक तरीके से स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप उसके साथ अपनी वेडिंग ज्वेलरी स्टाइल करें। मसलन, आप अपने वेडिंग चोकर या कॉलर नेकलेस को बेसिक टॉप या शर्ट के साथ पहनें। फ्यूजन लुक के लिए क्रिस्प व्हाइट बटन-डाउन शर्ट के ऊपर चोकर पहनें। वहीं, मॉडर्न लुक के लिए इसे प्लेन टर्टलनेक या मोनोक्रोम ड्रेस के साथ पहनें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की