बांग्लादेश की स्थिति पर रूबियो और वाल्ट्ज के साथ संक्षिप्त चर्चा हुई: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि उन्होंने बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज के साथ संक्षिप्त चर्चा की। जयशंकर ने यहां भारतीय पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘हां हमने बांग्लादेश पर संक्षिप्त चर्चा की। मुझे नहीं लगता कि उसके बारे में ज्यादा जानकारी देना उचित होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस अवसर पर उन मुद्दों को नहीं उठाया।’’ जयशंकर ने कहा, ‘‘लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि सैन फ्रांसिस्को में हमारे वाणिज्य दूतावास पर हमला बहुत ही गंभीर मामला है। यह ऐसा मामला है जिसके लिए हम जवाबदेही की उम्मीद करते हैं और चाहते हैं कि जिसने यह हमला किया है, उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाए।’’

पिछले दो वर्षों में अमेरिकी अदालतों में आए दो मामलों - एक पूर्व भारतीय अधिकारी के खिलाफ और दूसरा एक भारतीय कारोबारी के खिलाफ, के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा, ‘‘इन मामलों को नहीं उठाया (बैठक के दौरान) गया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह