अंबेडकर अगर जिंदा होते तो भाजपा उन्हें भी पाकिस्तान समर्थक करार दे चुकी होती: महबूबा मुफ्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

श्रीनगर। अनुच्छेद 370 पर टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की आलोचना के बीच पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि आज अगर भारतीय संविधान के निर्माता बी आर अंबेडकर जीवित होते तो भाजपा ने उन्हें भी पाकिस्तान समर्थक करार दिया होता। महबूबा ने कहा कि अनुच्छेद 370 को अंबेडकर द्वारा तैयार किये गये संविधान से मान्यता मिली थी लेकिन केंद्र ने उसे तहस-नहस कर डाला।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सामने आये कोरोना के 255 नये मामले, 23 मरीजों की मौत

सिंह ने कथित रूप से कहा था कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाये जाने एवं जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने पर “पुनर्विचार” करेगी। इसपर भाजपा ने कहा कि सिंह की टिप्पणी पाकिस्तान के साथ कांग्रेस की “मिलीभगत” के व्यापक पैटर्न का हिस्सा है। जम्मू कश्मीर में कुछ समय तक सत्ता में भाजपा की साझेदार रही पीडीपी की मुखिया ने अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘ भला हो भगवान का कि आज अंबेडकर जिंदा नहीं हैं, अन्यथा भाजपा द्वारा उन्हें भी पाकिस्तान समर्थक करार देकर बदनाम किया जाता।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी