अगर मुख्यमंत्री पद की पेशकश की जाती तो पूरी पार्टी साथ ले आता: अजित पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2024

 महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की पेशकश की होती तो वह पूरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को अपने साथ ले आते।

इस कार्यक्रम में शिंदे और फडणवीस भी मौजूद थे। जुलाई 2023 में अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत कर दी थी और वह राकांपा को तोड़कर भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए थे।

अजित पवार ने कहा, ‘‘सभी आगे निकल गए और मैं पीछे रह गया।’’ उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस पहली बार 1999 में और शिंदे 2004 में विधायक बने थे, जबकि वह पहली बार 1990 में विधानसभा के सदस्य बने थे।

पवार ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘मैंने कुछ लोगों से मजाक में कहा था कि जब आपने (भाजपा की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए) एकनाथ शिंदे से कहा था कि वे इतने विधायकों के साथ आएं और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा...तो आपको मुझसे पूछना चाहिए था। मैं पूरी पार्टी को साथ ले आता।’’

पवार ने बनावटी गंभीरता के साथ कहा, ‘‘जीवन में होता वही है जो भाग्य में लिखा होता है।’’ पवार के इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। इस अवसर पर फडणवीस ने कहा कि वह एक ही विधानसभा कार्यकाल (2019 से 2024 के बीच) के दौरान मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता और फिर उपमुख्यमंत्री बने और इसी तरह, पवार भी एक ही अवधि के दौरान उपमुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता और फिर उपमुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री शिंदे ने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए विश्वास जताया कि पिछले दो वर्षों में विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के कारण उनकी सरकार विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता बरकरार रखेगी।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: दो All-Rounders बाहर, Nasser Hussain ने बताया कैसे खिताब जीतेगी Harmanpreet की सेना

Cricket World Cup 2027 का Schedule तय! Virat Kohli-Rohit Sharma का आखिरी World Cup Mission

Air India हादसे की बरसी पर Gujarat सरकार का संकल्प, त्रासदी की जगह बनेगा Mega Health Centre

India Tour पर Japanese Woman का दर्द, बोलीं- Varanasi में पीछा हुआ, Mumbai में यौन उत्पीड़न