ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा खुलासा- सपने में मुझे डराते थे भुवनेश्वर और बुमराह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सफेद गेंद के कप्तान आरोन फिंच ने खुलासा किया कि जब वह भारत के 2018 दौरे पर आये थे तो उन्हें बुरे सपने आते थे कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह मजे के लिये उनका विकेट ले रहे हैं। फिंच ने अमेजन की हाल में जारी डाक्यू-सीरीज ‘द टेस्ट’ में कहा, ‘‘मैं पसीने में उठता था कि वह (भुवनेश्वर) मुझे आउट कर रहा है।’’

फिंच को भारत के दौरान सभी तीनों प्रारूपों में परेशानी हुई और उन्हें इस भारतीय तेज गेंदबाज की इनस्विंग गेंदों को खेलने में काफी परेशानी होती थी। भुवनेश्वर ने चार बार फिंच के विकेट चटकाये थे जिसमें से तीन बार वनडे में और एक बार टी20 में आउट किया था। फिंच ने कहा, ‘‘ऐसा भी समय होता था जब मैं रात को आउट होने के डर से उठ जाता था। मुझे लगता था कि मैं कल फिर बुमराह का सामना कर रहा हूं और वह मुझे मजे में आउट कर रहा है।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा