महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शाह, नड्डा के साथ ‘सकारात्मक’ चर्चा हुई: शिंदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे.पी. नड्डा के साथ उनकी ‘‘अच्छी और सकारात्मक’’ चर्चा हुई।

मुंबई रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से बातचीत में शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला राज्य की राजधानी में महायुति गठबंधन की एक अन्य बैठक में लिया जाएगा।

शिंदे ने निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ बृहस्पतिवार देर रात शाह तथा नड्डा से मुलाकात की तथा महाराष्ट्र में अगली सरकार के लिए सत्ता साझेदारी सहमति पर बातचीत की।

विधानसभा चुनावों में भाजपा नीत गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद यह बैठक हुई। शिंदे ने शुक्रवार सुबह संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह पहली बैठक थी। मुंबई में महायुति की एक और बैठक होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट

Bhima Koregaon: जमानत की पाबंदियों में ढील, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा को दिल्ली लौटने की अनुमति दी,

BMC Election 2025: एकला चलो की राह पर अजित पवार, 50 सीटों के लिए बनाया प्लान

गरीब कल्याण भाजपा का संकल्प, विपक्ष पर भड़के शिवराज, कहा- लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलना ठीक नहीं