मुझे लगा था इतने रन बनाने के बाद हमारे पास पूरा मौका होगा: हार्दिक पंड्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2022

पुणे| लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को एकतरफा मुकाबले में मंगलवार को यहां 62 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के प्ले आफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनने के बाद कहा कि उन्हें महसूस हो गया था कि उन्होंने पर्याप्त रन बना लिए हैं।

टाइटंस ने इससे पहले शुभमन गिल (49 गेंद में नाबाद 63, सात चौके) के अर्धशतक के अलावा डेविड मिलर (26) के साथ उनकी चौथे विकेट की 52 और राहुल तेवतिया (16 गेंद में नाबाद 22, चार चौके) के साथ पांचवें विकेट की 41 रन की अटूट साझेदारी से चार विकेट पर 144 रन बनाए। हार्दिक ने टीम की 62 रन की जीत के बाद कहा, ‘‘जिस तरह सभी ने बल्लेबाजी की, विशेषकर शुभमन ने, मुझे महसूस हो गया थाकि 145 रन (144 रन) बनाने के बाद हमारे पास अच्छा मौका होगा। मुझे लगता है कि उनके गेंदबाजों ने थोड़ी शॉर्ट गेंदबाजी की। फुल लेंथ की गेंदों पर अच्छे नतीजे मिल रहे थे। हमने समूह में यही बात की कि वे सिर्फ दो शॉट पर रन बना सकते हैं, अगर आपने काफी फुल लेंथ की गेंद की तो कवर ड्राइव पर और अगर आपने विकेट से दूर गेंदबाजी की तो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया और हमने कोई गलती नहीं की।’’ हार्दिक ने कहा कि पिछला मैच अच्छी स्थिति में होने के बावजूद गंवाने पर उन्होंने साथी खिलाड़ियों से बात की थी। उन्होंने कहा, ‘‘14वें मैच से पहले क्वालीफाई करना शानदार है, यह शानदार प्रयास है और हमें अपने ऊपर गर्व है। मैंने मैदान पर उतरने से पहले पिछले मुकाबले के बारे में साथी खिलाड़ियों के साथ बात की। मुझे लगता है कि हमने जो भी मैच जीते उनमें हम दबाव में थे। पिछला मैच एकमात्र मुकाबला था जिसमें हम अच्छी स्थिति में थे और हमारे पास जिस तरह के बल्लेबाज थे हमें वह मैच जीतना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमने इसी बारे में बात की। ’’

सुपर जाइंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने गेंदबाजों को पूरा श्रेय दिया लेकिन हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को पता है कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं है। हमने यहां जो पिछले दो या तीन मैच खेले उसमें ऐसा ही हुआ। हमें पता था कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण है। लेकिन मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की। ’’

राहुल ने कहा, ‘‘किसी भी पिच पर विरोधी टीम को 150 रन से कम के स्कोर पर रोकना सराहनीय है। हमें हालांकि बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। कुछ खराब शॉट चयन और रन आउट से स्थिति और खराब हो गई। उम्मीद करते हैं कि इस मुकाबले से सबक लेंगे।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump